फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में झुलसने से मजदूर की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी/बिलासपुर (रामपुर)। गन्ने के खेत में काम कर रहे एक मजदूर की झुलसने से मौत हो गई। मजदूर की पत्नी ने खेत स्वामी पर अपने पति की हत्या की कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

घटना केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा चक्रपान की है। यहां एक किसान के यहां ग्राम मुबारकपुर निवासी बनवारी लाल (45) मजदूरी करता था। बनबारी लाल मंगलवार को करीब तीन बजे गन्ने के खेत में काम कर रहा था। खेत स्वामी के मुताबिक, अचानक गन्ने के खेत में आग लगने से बनबारी लाल गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वह खेत पर पहुंचा तो बनबारी को मृत हालत में देख पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी इंद्रेश सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर मृतक की पत्नी राधा देवी भी परिजनों के साथ विलाप करती हुई थाने पहुंची। महिला ने खेत स्वामी पर पति को जान से मारकर शव को जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के लोग थाने में मौजूद थे और कुछ लोग आपसी समझौता कराने में लगे थे। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो सकेगा। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें