फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी में मजदूर को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत एक कस्बे में प्रवासी मजदूर को बंधक बनाकर उससे मारपीट का मामला सामने आया है। पहले मजदूर का रास्ता रोका गया और बाद में जबरदस्ती उठाकर जीप में डालकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसकी पीठ में नुकीली चीज से बार किया गया।
विज्ञापन

इतना सब करने के बाद आधी रात को अचेत अवस्था में प्रवासी मजदूर सड़क किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश निवासी रामकिशोर भराड़ी कस्बे के नजदीक मरहाणा गांव में किराये के कमरे में रहते हैं। दिहाड़ी मजदूरी करके वह अपना और परिवार का पेट भरते हैं। रामकिशोर ने पुलिस को बताया कि आजकल वह लदरौर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।
वीरवार शाम करीब 6:00 बजे वह काम खत्म करके पैदल ही अपने कमरे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक ट्राला जीप आकर उसके सामने खड़ी हो गई। इसमें से तीन चार लोग उतर कर आए और उसका जबरदस्ती रास्ता रोक लिया। इन लोगों ने जबरदस्ती उसको उठाकर जीप में डाल लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी नुकीली चीज से उसकी पीठ पर वार किया गया जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जब आधी रात को उसे होश आया तो वह कोठी कस्बे के नजदीक सड़क किनारे था। उसने बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों को जगाकर आपबीती सुनाई। लोगों ने घायल रामकिशोर को भराड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पुलिस ने उसके बयान कलमबद्ध किए। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि प्रवासी रामकिशोर की शिकायत के आधार पर धारा 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें