फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अंडर-14 बालिकाओं में कुठेड़ा की टीम अव्वल

Wed, 14 Jan 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पलासला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पलासला में हुई 11वीं ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप
विज्ञापन

देर रात तक चलते रहे प्रतियोगिता के मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। जिले की पलासला पंचायत के गांव पलासला में आयोजित 11वीं ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रयास स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलासला के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 20 टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में कुठेड़ा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबला जीता और विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, मेजबान पलासला की टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। समापन समारोह में विजेता टीम को 5,100 रुपये तथा उपविजेता टीम को 4,100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के अन्य वर्गों के फाइनल मुकाबले भी रोमांचक हुए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बिलासपुर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा, बीडीटीएस बरमाणा के महासचिव सुरेश चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समापन समारोह में सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुसपाल सिंह जमवाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान संदेश, पवन सांख्यान, केशवानंद, प्रयास स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश चंद, सचिव शशि कांत, उपप्रधान सुभाष चंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें