-मरहाणा स्कूल में छात्राओं की खेलकूद स्पर्धा का समापन
-19 स्कूलों की 236 खिलाड़ी छात्राओं ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड घुमारवीं-1 की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा में सोमवार को संपन्न हो गईं। तीन दिन चलने वाली खेलों में 19 स्कूलों की 236 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह में स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने बिलासपुरी गिद्दा, समूह गान सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
घुमारवीं-1 खंड खेल प्रभारी कुलदीप ठाकुर ने बताया कि वॉलीबाल में उच्च पाठशाला चोखणा विजेता और कल्लर उपविजेता रहा। कबड्डी में कुठेड़ा विजेता और हटवाड़ उपविजेता रहा। खो-खो में कपाहड़ा विजेता और कठलग उपविजेता रहा। बैडमिंटन में हरितल्यांगर विजेता और डुमैहर उपविजेता रहा। चेस में कठलग विजेता और मोहड़ा उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा स्कूल की टीम विजेता बनी। समापन समारोह में राज्य कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कडोहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। स्थानीय पाठशाला प्रधानाचार्य रमेश चंद संख्यान ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।