- गेहड़वीं स्कूल में मनाया किशोर स्वास्थ्य दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह के दिशानिर्देश में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वीं में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सोहन लाल सहगल ने की।
कार्यक्रम में भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। भाषण स्पर्धा में कृतिका और वैभव ने पहला, वैष्णवी ने दूसरा और उर्वशी नड्डा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिवांश ने पहला, कार्तिक ने दूसरा और निष्ठा ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने कहा कि किशोर अपने दैनिक जीवन में योग, प्राणायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, घर निर्मित सादा एवं पौष्टिक भोजन, खेलकूद करें। सकारात्मक विचार अपनाएं। इससे न केवल शरीर मजबूत होगा अपितु बौद्धिक विकास भी सुचारू रूप से होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर की सहभागिता बढ़ाना और उनके अंदर नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना है। इस मौके पर स्वास्थ्य वर्कर लीला देवी, रीना देवी सहित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।