फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 20 जून तक बंद रहेगा कोट-कंगड़ी-बल्ही सड़क मार्ग

Thu, 11 Jun 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाहर-केट सड़क पर 5 जुलाई तक यातायात प्रतिबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे मरम्मत कार्यों को देखते हुए जिले के दो सड़क मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी कर कोट-कंगड़ी-बाया बल्ही सड़क मार्ग को 20 जून तक और गाहर-केट सड़क मार्ग को 5 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कोट-कंगड़ी-बाया बल्ही सड़क मार्ग पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इस मार्ग के लिए कोई वैकल्पिक सड़क उपलब्ध नहीं है, इसलिए निर्धारित अवधि तक आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, लोक निर्माण मंडल घुमारवीं के अंतर्गत गाहर-केट सड़क मार्ग को भी आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 5 जुलाई तक बंद रखा जाएगा। प्रशासन ने इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को दधोल-जरोड़ा सड़क मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। जारी आदेशों के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान एंबुलेंस, स्कूल बसें, वीआईपी वाहन और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी, ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें