बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएएमएस चतुर्थ वर्ष की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बिलासपुर की कोमल ने प्रथम स्थान और रिद्धि ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन और अध्यापक वर्ग ने खुशी जताई है।
कॉलेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा और प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और कॉलेज के उच्च शिक्षण स्तर का परिणाम है। बताया गया कि परीक्षा का आयोजन अगस्त 2025 में किया गया था। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी अब एक वर्ष के प्रशिक्षण के लिए अग्रसर होंगे। संवाद
रिद्धि ठाकुर।