फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: जुखाला में 9वें दिन धरना जारी

विज्ञापन
किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे टावर लाइन जागरूकता शोषित मंच के सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
किसान आंदोलन को समर्थन में जागरूकता मंच का क्रमिक धरना नौवें दिन भी जारी रहा। टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक रजनीश शर्मा ने कहा कि प्रभावित किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि ट्रांसमिशन लाइनों और बिजली के बडे़ टावरों की वजह से हिमाचल में लगभग 15 लाख से अधिक परिवारों की मलकीयत भूमि पर हिमाचल और केंद्र सरकार निजी कंपनियों के माध्यम से टावर और तार बिछाकर रात-दिन खरबों रुपये कमाकर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर लूटा जा रहा है। इसमें पर्यावरण संरक्षण कानूनों की भी सरेआम उल्लंघन हो रहा है। भूमि अधिग्रहण तथा जमीन का वार्षिक किराये के नाम पर गरीब किसान को फूटी कौड़ी भी नहीं दी जा रही जबकि उसको मलकीयत जमीन से बिना किसी एग्रीमेंट तथा बिना कोई रजिस्ट्री मॉर्टगेज डीड, लीज डीड बिना भूमिहीन किया जा रहा है। पूंजीपतियों के प्रभाव में आकर लाखों प्रभावित किसानों के पक्ष में विशेष भूमि अधिग्रहण कानून नहीं बनाया जा रहा है।
मंच ने प्रदेश और केंद्र सरकार से पूछा कि कितने नेताओं और सरकारी अधिकारियों की मलकीयत जमीन के ऊपर से ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण किया गया है। गरीब किसानों का शोषण कर जबरदस्ती कानून के डंडे का डर दिखाकर लोगों को भूमिहीन किया जा रहा है। मंच के प्रेस सचिव प्रेमलाल भड़ोल ने बताया कि धरने पर बैठे किसान सुखराम, संतराम, कर्मचंद, प्यार सिंह, गंगाराम, होशियार सिंह, हीरालाल, प्रकाश ठाकुर, सूचा सिंह, बालक राम के साथ मंच के जिला प्रधान बाबू राम ठाकुर, उप प्रधान हरि सिंह ठाकुर और सचिव प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें