घुमारवीं कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवी व अन्
घुमारवीं कॉलेज में मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई।
विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेकर सरदार पटेल के योगदान को याद किया। रंगोली प्रतियोगिता में कीर्तिका, अंबिका ने पहला, वर्षा, अंजलि, सचिन और दीक्षा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में भावना गौतम और दीपिका ने संयुक्त रूप से पहला और अंकित ने दूसरा स्थान हासिल किया। एनसीसी इकाई ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह एकता दौड़ महाविद्यालय पट्टा, भदरोग और नसवाल तक हुई। एनएसएस इकाई ने स्वच्छता अभियान भी चलाया और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर जागरूक किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को राष्ट्र के एकीकरण के लिए सदा सर्वदा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय एकता, सद्भावना एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी प्रो. राजीव शर्मा, रोवर एंड रेंजर इकाई प्रभारी डॉ. मुनीश शर्मा, प्रो. पूनम कुमारी, एनएसएस प्रभारी प्रो. रमेश, प्रो. पूजा देवी, डॉ. अंजना कुमारी, प्रो. ज्योत्सना आदि उपस्थित रहे।