फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ोल बीट में वन से बरामद हुए खैर के 24 लौग

विज्ञापन
विज्ञापन
जामली(बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी के अंतर्गत आने वाली वन बीट छड़ोल के जंगल में खैर के 24 नग (लौग) बरामद किए गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि खैर का अवैध कटान हो रहा है। जिसके आधार पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर छानबीन की तो वहां खैर की लकड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिली थी कि विभाग की छड़ोल बीट के बलकरैता में वन कटान हो रहा है। वहीं वनकाटुओं ने अभी तक वन से लकड़ी नहीं निकाली है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां झाड़ियों में खैर के लगभग 24 लौग मिले। खैर के नग मिलने पर वन कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया।
थाना सदर के प्रभारी यशवंत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन कर्मियों के साथ खैर की लकड़ी को अपने कब्जे में लिया। वहीं इसके संदर्भ में सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि वन कर्मियों की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। वहीं पुलिस को खैर की लकड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें