फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पटियाला से चिट्टे का मुख्य तस्कर गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब के पटियाला से मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव जोगे वाला, डाकघर एवं तहसील पातड़ां, जिला पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है।
जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में राजेंद्र कुमार और समुन कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17.88 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नशे की तस्करी से जुड़े एक अन्य आरोपी निखिल कुमार को 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में चिट्टे के तस्कर के रूप में पटियाला निवासी जसपाल की पहचान हुई। इसके बाद सदर थाना पुलिस की टीम ने पंजाब में दबिश देकर जसपाल सिंह उर्फ जस्सा को गिरफ्तार किया। पुलिस अब मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि चिट्टे की तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पटियाला ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अभी तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस चेन में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें