बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग के कवि सम्मेलन में फूलां चंदेल ने मां सरस्वती की वंदना और ऐ मेरी प्यारी मां शीर्षक से रचना प्रस्तुत की। प्रतिभा शर्मा ने दूधे साई छैल चिट्टा रंग तिन्नी पाये, शीला सिंह ने ये कैसी मजबूरी शीर्षक से रचना प्रस्तुत की। प्रोमिला भारद्वाज ने इमारतें नहीं गिरती प्रस्तुत की। तृप्ता देवी ने सेवानिवृत्ति शीर्षक से रचना प्रस्तुत की। अनीता कुमारी ने भावना शीर्षक से रचना प्रस्तुत की, कौशल्या देवी ने सरस्वती मां की वंदना शीर्षक से रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक प्रोमिला भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेेल ने की। इस अवसर पर इंद्र सिंह चंदेल, रवि कुमार, अमर सिंह, प्यारी देवी, लाजो देवी उपस्थित रहे।