फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए जिला में बनाए गए हैं 4 कोविड सेंटर

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। नियमित से रूप से करीब 350 सैंपल रोजाना लिए जा रहे हैं। यह बात खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बिलासपुर में कोविड-19 समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 200 बिस्तरों की क्षमता वाले 3 डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर तथा 50 बिस्तरों की क्षमता वाला एक डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर बनाए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटरों में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोरोना वायरस से प्रभावित जो लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं स्वास्थय विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सुनिश्चित करें की मरीज दवाई नियमित रूप से ले रहे हैं और मरीजों की जरूरतों का भी पूर्ण ध्यान रखें। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने आश्वासन दिया कि मंत्री गर्ग ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एसडीएम रामेश्वर दास, शशिपाल शर्मा, सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच, डॉ. परविंद्र, बीडीओ भाग सिंह के अतिरिक्त समस्त सीडीपीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें