फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक में होगा जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला स्तरीय कारगिल दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर ने की। बताया कि 26 जुलाई को शहीद स्मारक के प्रांगण में जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम होगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग सुबह 11:00 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

कारगिल युद्ध के नायकों को सम्मान देने और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करने का दिन है। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीरता पुरस्कार विजेताओं और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सहायक आयुक्त गौरव चौधरी, एक्स सर्विसमैन लीग के चेयरमैन कर्नल भूपेंद्र चंदेल, उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन कुलदीप कपिल, सेना मेडल कर्नल जेएस चंदेल, शौर्य चक्र विजेता कैप्टन प्रविंद्र कुमार, एक ईंट शहीद के नाम के संयोजक कैप्टन मिन्हास, कैप्टन सुरजीत, कैप्टन संजय और अधीक्षक विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें