फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुईं सुरहाड़ में 1 और 2 नवंबर को होगी कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 26 Oct 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विजेता को 21 हजार उपविजेता को 15 हजार का मिलेगा इनाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत सुईं सुरहाड़ में स्थानीय युवक मंडल की ओर से 1 और 2 नवंबर को कबड्डी, रस्साकस्सी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कबड्डी के मुकाबले दो वर्गों में होंगे। खिलाड़ियों के लिए आयोजकों की ओर से इस बार खाने और रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

युवक मंडल सदस्य हेमराज और अशोक ठाकुर ने बताया कि ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता को 15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। अंडर-60 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता को 21,000 और उपविजेता को 15,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता को 2100 व उपविजेता को 1500 रुपये इनाम दिया जाएगा। ओपन वर्ग में 700 और 60 किलोग्राम भार वर्ग में 500 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया है। इसके अलावा रस्साकस्सी पुरुष और महिला वर्ग दोनों में 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी भाग लेने वाली टीमों को 1 नवंबर को खेल मैदान 12 बजे से पहले पहुंचना होगा। प्रतियोगिता में रेफरी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। यदि कोई खिलाड़ी नशे की हालत में पाया जाता है तो उसे टीम से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खाने और रहने का प्रबंध किया गया है। युवक मंडल ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। बताया कि पंजीकरण 31 अक्तूबर तक करवा सकते हैं। टीम का पंजीकरण कराने और अधिक जानकारी के लिए 8580527878 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें