झंडूता में सांसद खेल महाकुंभ-3 के तहत कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
प्रतिभागी खिलाड़ियों व अन्य लोगों को धार्मिक कार्यक्रम की दी बधाई
-कहा, सांसद खेल महाकुंभ के प्रति लगातार बढ़ रहा है युवाओं का रुझान
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ-3 के तहत शिवा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल झंडूता में कबड्डी प्रतियोगिता का विधायक जीतराम कटवाल ने उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों व अन्य लोगों को प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने की बधाई दी।
कटवाल ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में कई प्रतिभाएं छिपी हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपनी दिखाकर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इस बार कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झंडूता क्षेत्र की 20 टीमों का पंजीकरण हुआ है।
कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प विकसित भारत यंग लीडर्स की सहभागिता से ही पूरा किया जा सकता है।