-कबड्डी विजेता को 15 उपविजेता को 11 हजार का मिलेगा इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत सुईं सुरहाड़ (रठोहघाट) में 20 और 21 सितंबर को पशु मंडी और किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान स्थानीय युवक मंडल की ओर से कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई जाएगी।
युवक मंडल के सचिव अक्षय ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता ओपन वर्ग की होगी। विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता को 11 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता को 2100 व उपविजेता को 1600 रुपये इनाम दिया जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता में एक हजार और बैडमिंटन में 300 रुपये एंट्री फीस रखी गई है। पंजीकरण केवल 19 सितंबर दोपहर तक किया जाएगा। 20 सितंबर को दोपहर तक सभी टीमों का खेल स्थान पर पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में रेफरी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। यदि कोई खिलाड़ी नशे की हालत में पाया जाता है तो उसे टीम से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही एक खिलाड़ी केवल एक टीम से खेल सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
टीम का पंजीकरण कराने और अधिक जानकारी के लिए 9805701310 और 7876664959 पर संपर्क कर सकते हैं।