फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो दिवसीय प्रवास पर कल बिलासपुर आएंगे जेपी नड्डा

Thu, 12 Feb 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लुहणू हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत
विज्ञापन

नेरी स्थित ठाकुर राम सिंह हिस्टोरिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में करेंगे 15 को बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 14 फरवरी को दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री 14 फरवरी को शाम 4:30 बजे हवाई मार्ग से बिलासपुर के लुहणू हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वागत के बाद जेपी नड्डा अपने पैतृक गांव विजयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। 15 फरवरी को सुबह 9 बजे वे विजयपुर से हमीरपुर जिले के नेरी स्थित ठाकुर राम सिंह हिस्टोरिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां आयोजित विशेष बैठक में भाग लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक के उपरांत वे शाम करीब चार बजे बिलासपुर लौटेंगे। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें