फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा का उच्च सदन का नेता बनना प्रदेश के लिए गौरव : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा प्रवक्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा को उच्च सदन का नेता चुना जाना प्रदेश के लिए एक गौरव की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा को उच्च सदन के नेता की बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर फिर से विश्वास जताया है। धर्माणी ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा अपनी क्षमता और प्रभाव से देश के विकास में नए आयाम स्थापित करेंगे। इसका लाभ प्रदेश की आम जनता को मिलेगा। वह देश के साथ प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। प्रदेश में बड़ी परियोजनाएं उन्होंने शुरू कराई हैं। इसका लाभ यहां लोगों को मिल रहा है, यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें