फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने आयोग के समक्ष उठाईं समस्याएं

Sat, 18 Apr 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब की प्रतिमा रिज मैदान में लगाने की मांग, त्वरित न्याय की उठाई आवाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को लेकर गठित संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष वंचित वर्ग की समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से उठाया। यह जानकारी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज ने आयोग के शिष्टमंडल के साथ बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोर्चा का मुख्य उद्देश्य हर उचित मंच पर वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करना और उसे किसी निष्कर्ष तक पहुंचाना है। उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग को एक वैधानिक और स्वायत्त संस्था बताते हुए कहा कि यह संस्था एससी वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए कार्यरत है। कहा कि एससी वर्ग के साथ होने वाले जातिगत और सामाजिक भेदभाव से जुड़े एट्रोसिटी मामलों में दर्ज शिकायतों पर समयबद्ध और त्वरित कार्रवाई नहीं हो पाती, जिससे कई मामले ठंडे बस्ते में चले जाते हैं और पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता। उन्होंने आयोग से ऐसे मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश में बड़ी संख्या में एससी परिवार भूमिहीन और आवासहीन हैं। ऐसे परिवारों की समस्या को रेखांकित करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि सरकारी भूमि पर बनाए गए रिहायशी मकानों को नियमित करने के लिए सरकार 2 से 3 बिस्वा भूमि आवंटित करे, जिससे उन्हें स्थायी राहत मिल सके। उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शिमला के चौड़ा मैदान से स्थानांतरित कर रिज मैदान में स्थापित करने की मांग उठाई, ताकि उन्हें राष्ट्रीय नेताओं के अनुरूप अधिक सम्मानजनक स्थान मिल सके। बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव तारा चंद रणौव ने एससी-एसटी विकास निधि के लिए विशेष कानून बनाए जाने को लेकर मोर्चा का पक्ष रखा। इसके अलावा एससी परिवारों के घरों तक जाने वाले रास्तों को राजस्व अभिलेखों में विधिवत दर्ज करने की मांग भी उठाई गई, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद या भेदभाव न हो।।इस अवसर पर महासचिव तारा चंद रणौत, बौद्धिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विपिन बंसल, वित्त सचिव मोहिंदर सिंह भारद्वाज, जिला कार्यकारिणी बिलासपुर के प्रधान सीता राम कौंडल, महासचिव नंद लाल आचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष बर्फी देवी, सरदार भगत सिंह, शशि कौंडल और मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें