फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के आश्रितों की बैचवाइज भर्ती करेगा प्रारंभिक शिक्षा विभाग

Mon, 24 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
job - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर पीसी वर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिकों के आश्रितों में से बिलासपुर जिला में टीजीटी (नॉन मेडिकल) और टीजीटी (मेडिकल) के पदों के लिए अध्यापक पात्रता में उतीर्ण अभ्यर्थियों को अनुबंध आधार पर भर्ती किया जाएगा। इसके लिए 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) बिलासपुर के कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए पूर्व सैनिकों के आश्रितों में सामान्य श्रेणी टीजीटी (नॉन मेडिकल) के 2004 बैच और टीजीटी (मेडिकल) के 2005 बैच तक के अभ्यर्थी, जबकि पूर्व सैनिकों के आश्रितों से ही संबंधित टीजीटी ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी बिना किसी बैच की शर्त के साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संबंधित रोजगार कार्यालय से अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित कर दिए गए हैं। साक्षात्कार 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे बिलासपुर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में लिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों के आश्रितों के रूप में शादीशुदा लड़कियां भी सशर्त आवेदन कर सकतीं हैं। उन्हें इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय का जो भी निर्णय होगा के स्वीकार्य का साक्षात्कार के समय वचन पत्र लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें