फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षिक सत्र 2021-22 कक्षा छठी में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि कोठीपुरा में कक्षा छठी में शैक्षणिक सत्र 2021-22 शुरू कर दिया गया है। बिलासपुर के किसी भी राजकीय, निजी स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2021 की होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन ऑनलाइन ही करें, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें