फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जितेंद्र चौहान ने आल इंडिया सिविल सर्विसेज कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं ( बिलासपुर )। सुंदरनगर के रहने वाले पहलवान जितेंद्र चौहान ने कांस्य पदक जीता है। यह पदक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता में जीता है जो कि 12 से 15 जनवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। जितेंद्र चौहान ने फ्री स्टाइल कुश्ती में 97 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर के हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है ।
विज्ञापन

जितेंद्र चौहान वर्तमान में राजकीय उच्च विद्यालय डुमैहर तहसील सुन्नी जिला शिमला अंग्रेजी के लेक्चर पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पहलवान जितेंद्र ने 97 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर आपने क्षेत्र के साथ हिमाचल प्रदेश का नाम बढ़ाया है।
मालूम हो कि इससे पहले भी जितेंद्र ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाया है और प्रदेश व देश के लिए कई पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष की 20 टीमों ने भाग लिया था जिनमें हिमाचल प्रदेश की तरफ से इस पहलवान ने मान सम्मान बढ़ाया है और कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें