फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजवीं जिप वार्ड से जीते आरा मशीन चलाने वाले राजकुमार

विज्ञापन
जेजवी जिला पार्षद वार्ड से परिषद सदस्य चुने जाने के बाद राजकुमार अपने घर पहुंचने पर भव्य स्वागत क - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। जेजवीं जिला परिषद वार्ड से आरा मशीन चलाने वाले राजकुमार जीते हैं। उन्होंने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर भाजपा और कांग्रेस को जमीन दिखा दी है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र झंडूता के जेजवीं वार्ड से चुनाव जीतने वाले राजकुमार का अपने गृह क्षेत्र बच्छरेटू में पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राजकुमार ने शिव मंदिर में शीश नवाजा। उन्होंने कहा कि जेजवीं की जनता से भारी समर्थन मिला है। लोगों के ऋणी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोटधार क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
राजकुमार बच्छरेटू में आरा मशीन चलाते हैं। वह स्वयं लकड़ी चीरने का काम करते हैं। राजकुमार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। एक गरीब परिवार से हैं। 2015 में घराण वार्ड से पंचायत समिति का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस बार घराण पंचायत समिति की सीट अनारक्षित होने के बावजूद अपने दम पर जिला परिषद का चुनाव लड़ा। हालांकि कांग्रेस से टिकट की दावेदारी भी जताई थी, लेकिन टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें