फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता में जिप चुनाव में 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र झंडूता में जिला परिषद की चार सीटों बरठीं, बैहना ब्राह्मणा, जेजवीं और बैहना जट्टा में 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें ग्राम पंचायत बड़गांव की पूर्व प्रधान सहित 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर क्षेत्र में यह चर्चा हो रही है कि प्रत्याशी जमानत बचाने भर के भी वोट नहीं पा सके। किसी भी विधानसभा क्षेत्र में विजेता और उपविजेता के बाद जो तृतीय स्थान पर प्रत्याशी आता है उसकी जमानत बचने की संभावना ज्यादा रहती है। लेकिन चौथे स्थान या इसके बाद के क्रम में आने वाले प्रत्याशियों की जमानत नहीं बच पाती है। विधानसभा क्षेत्र झंडूता के तहत आने वाले जिला परिषद वार्ड बरठीं से नेहा चंदेल, निशा शर्मा व मीरा देवी अपनी जमानत बचाने में नाकामयाब सिद्ध हुई हैं। इसी तरह से बैहना जट्टटा बार्ड से 7 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अमनदीप, ईशा, मीना कुमारी, शीतला देवी व सुनीता देवी की जमानत जब्त हो गई है। जेजवीं जिला परिषद वार्ड से 6 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से अनिल कुमार, कपिल शर्मा व कुलदीप शर्मा अपनी जमानत राशि गंवा चुके हैं और बैहना ब्राह्मणा वार्ड से 3 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से बंदना कुमारी की जमानत जब्त हो गई है।
उपमंडल अधिकारी झंडूता विकास शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार जिला परिषद वार्ड आते हैं। 21 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा और 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए जमानत के रूप में चुनाव आयोग के पास एक निश्चित रकम जमा करनी होती है। जब प्रत्याशी निश्चित मत प्रतिशत हासिल नहीं कर पाता है तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है और यह राशि आयोग की हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें