फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत; जानें टाइमिंग

Wed, 25 Nov 2026 11:25 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, गेहड़वीं ( बिलासपुर)।

सार

बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र के लोगों को एम्स पहुंचने के लिए अब सीधी बस सुविधा मिलेगी। विवेक कुमार ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया। बस बैहना जट्टा और ऋषिकेश होते हुए एम्स पहुंचेगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झंडूता उपमंडल के लोगों को अब एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए बसें बदलने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


बस सेवा शुरू होने पर विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस चलाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। अब इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचने में काफी सहूलियत होगी।

उन्होंने बताया कि बस झंडूता से बैहना जट्टा और ऋषिकेश होते हुए एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। निर्धारित समय के अनुसार बस सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर झंडूता से रवाना होगी और सुबह 9 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी के लिए बस शाम 3 बजकर 35 मिनट पर एम्स से झंडूता के लिए रवाना होगी।

विवेक कुमार ने कहा कि सीधी बस सेवा शुरू होने से झंडूता उपमंडल के लोगों को एम्स में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी। खासकर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों, बुजुर्गों और उनके साथ आने वाले परिजनों को अब अस्पताल तक पहुंचने के लिए बार-बार बस बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी।

Trending Videos
विज्ञापन


 
   
   
 
 
   
   
 
 
   
   
 
 
   
   
 
 
   
   
 
 
   
   
 
विवरण समय / जानकारी
बस कहां से चलेगी झंडूता
झंडूता से प्रस्थान सुबह 7:45 बजे
एम्स बिलासपुर पहुंचने का समय सुबह 9:00 बजे
एम्स से वापसी शाम 3:35 बजे
बस का रूट झंडूता – बैहना जट्टा – ऋषिकेश – एम्स बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें