फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े

Thu, 18 Jun 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता में अवैध खनन सामग्री के साथ पकड़ा ट्रैक्टर। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सेर क्षेत्र के पास गश्त के दौरान हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से भरे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब चार बजे गश्त के दौरान की गई।
विज्ञापन

पुलिस थाना झंडूता के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि थाना के एएसआई पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सेर क्षेत्र के समीप दो ट्रैक्टर अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर उनकी जांच की। जांच में खनन सामग्री से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाना झंडूता पहुंचाया। इसके बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें