झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता भाजपा मंडल ने विधायक जीत राम कटवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस सरकार के प्रति जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कुलदीप सिंह पटियाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से विरोध रैली निकाल कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि अभी कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का गठन भी नहीं हुआ और वह पूर्व में जयराम सरकार के समय में खुले विभिन्न विभागों को बंद करने में तुली हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पिछली सरकार ने लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही कार्यालयों को शुरू किया था, लेकिन अब उन्हें बंद करना लोकहित में नहीं है।
सरकार द्वारा गलत तरीके से लिए गए फैसलों पर रोक लगाते हुए इन सभी कार्यालयों को बहाल करे, अन्यथा मजबूर होकर भाजपा मंडल झंडूता को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खुले कार्यालयों को बंद करना कांग्रेस सरकार की मानसिकता सही नहीं है।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह, हरदयाल सिंह, दिनेश चंदेल, सत्यपाल वर्मा, रत्न सिंह, पीआर सांख्यान, इंद्र सिंह, कंचन धीमान, रमेश धीमान, मनोज कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, शैलजा, रचना राम, नंद लाल व राकेश सहित करीब तीन सौ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।