फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डे पर महिला के सूटकेस से लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से मायके जा रही थी महिला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत बस अड्डे पर एक महिला के सूटकेस से लाखों रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में घुमारवीं पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के अनुसार उसके घर जुखाला में हैं और वह बरठीं स्थित मायके जा रही थी। इसी दौरान घुमारवीं पहुंचने पर उसके सूटकेस में रखे गहने चोरी हो गए।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि जब वह मायके पहुंची तो सामान खोलने पर उसे पता चला कि सूटकेस में रखे सोने के सभी गहने गायब हैं। गहनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। महिला के अनुसार सफर के दौरान गहने उसके पास ही थे और वह सुरक्षित सूटकेस में रखे गए थे। हालांकि महिला निश्चित तौर पर स्थान की पुष्टि नहीं कर पाई है। इसलिए स्थान स्पष्ट न होने के चलते अभी औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसलिए शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और परिस्थितियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि घुमारवीं बस अड्डे पर पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। यात्रियों से लैपटॉप, मोबाइल और बैग चोरी होने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी मामले में ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस अड्डे में सीसीटीवी कैमरों की कमी चोरी की बढ़ती वारदातों का प्रमुख कारण है। कई बार यहां सीसीटीवी लगाने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण चोर आसानी से वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें