फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भटोली-मल्यावर सड़क पर नाले में गिरी जेसीबी, बेलदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में तोड़ा दम, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत भटोली-मल्यावर-बल्ह सड़क पर एक जेसीबी अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक और बेलदार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बेलदार जगदीश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि आठ अक्तूबर को जेसीबी का चालक राम सिंह भटोली-मल्यावर-बल्ह सड़क पर जेसीबी चला रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही के कारण जेसीबी सड़क से करीब 150 फुट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में चालक राम सिंह और बेलदार जगदीश कुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया। बेलदार जगदीश कुमार निवासी कुड्डी सदर की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया। एम्स में जगदीश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया की मामले की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें