बिलासपुर। सदर थाना में एक व्यक्ति ने कुनाला से जेसीबी की बैटरी चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र चंदेल पुत्र मोहर सिंह गांव बालोह, डाकघर ननावां, तहसील घुमारवीं ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि कुनाला के पास जेसीबी खड़ी की थी। जेसीबी की बैटरी चोरी हो गई एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।