घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत देलग क्षेत्र के पास सड़क किनारे खड़े टिपर और जेसीबी की बैटरियां चोरी हो गई। दोनों वाहनों के मालिक ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक चौहान, निवासी घुमारवीं ने बताया कि शनिवार रात को देलग के पास सड़क किनारे टिपर और जेसीबी को खड़ा किया था। जब रविवार सुबह आकर देखा तो टिपर और जेसीबी के इंजन की जाली तोड़कर बैटरियां किसी ने चुरा ली थी। बताया कि पहले भी ट्रक से तेल और टायर चोरी हुए हैं। घुमारवीं क्षेत्र में पहले भी इसी तरह वाहनों से तेल चोरी हुआ है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में रात को पुलिस की गश्त और बढ़ा दी जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।