फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दाना मंडी भगेड़ में हुआ जागरण और भंडारा

Sun, 22 Mar 2026 06:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
दाना मंडी भगेड़ में आयोजित मां भगवती जागरण में माता रानी की झांकी निकालते हुए। स्रोत: जागरूक पा
विज्ञापन
ज्वाला जी माता मंदिर से लाई ज्योत के समक्ष हजारों भक्तों ने टेका माथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। दाना मंडी भगेड़ में हर वर्ष की भांति इस साल भी जय मां ज्वाला जी समिति भगेड़ ने मां भगवती के विशाल जागरण और भंडारे का आयोजन किया।
जागरण में रातभर भजन-कीर्तन का दौर चला। इससे पहले भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और माता के दरबार में शीश नवाया। समिति के अध्यक्ष संजीव मेहता ने बताया कि माता के तीसरे नवरात्रि में जागरण में भजन मंडली मंगल ठाकुर एंड पार्टी बरठीं के गायकों ने माहौल भक्तिमय बनाया। पार्टी के यक मंगल ठाकुर, बनिता शर्मा और तिलक शर्मा ने बेहतर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से पंडाल में बैठे भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। इस दौरान ज्वाला जी माता मंदिर से लाई ज्योत के समक्ष हजारों भक्तों ने माथा टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह माता तारा रानी की कथा के साथ कन्या पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के उप प्रधान धर्मपाल, महाजन सचिव सुशील कुमार, कमल किशोर मेहता, नरेश चंदेल, मनोज कुमार, राकेश वर्मा, महिला मंडल की प्रधान ममता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें