बिलासपुर में एक कपड़े दुकान में आग लगने से आसपास अफरा तफरी मच गई। घटना स्थानीय प्रताप चौक स्थित एक कपड़े दुकान में घटी है। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी दुकान मालिक को देर रात ही लग गई और देर रात से ही आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश जारी है।
विज्ञापन
आग के कारण लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। कपड़े दुकान के अलावा आजू बाजू के दो दुकानों में भी आग की लपटें पहुंच गई, लेकिन स्थानीय लोगों और फायर बिग्रेड टीम की तत्परता की वजह से आसपास के दुकानों में मामूली नुकसान ही हुआ है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।