फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में जगदेव, कविता वाचन में सृष्टि रही प्रथम

Mon, 08 Sep 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत:
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के तहत हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में चल रहे हिंदी पखवाड़े के तहत सोमवार को कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, कविता वाचन और भाषण प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा रहे। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और एकता की भाषा है। उन्होंने छात्रों को अपने दैनिक व्यवहार में हिंदी का अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जगदेव सिंह पहले और मनीषा दूसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में नीतिका पहले और सृष्टि शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। कविता वाचन में सृष्टि पहले और कनिका दूसरे स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में मनीषा पहले और हरजिंदर दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी 12 सितंबर से शिमला के गेयटी थिएटर में होने वाली राज्य स्तरीय हिंदी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर हिंदी विभाग और साहित्यिक समिति की ओर से डॉ. मनोरमा देवी, डॉ. अंजना कुमारी, प्रो. रीना शर्मा, डॉ. चंचल शर्मा, प्रो. कविता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें