फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई स्वारघाट के लिए टेंडर हुआ आबंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। आईटीआई स्वारघाट के भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने ई टेंडर प्रक्रिया के जरिये ठेकेदार को आईटीआई स्वारघाट के भवन निर्माण का कार्य आवंटित कर दिया है। हालांकि इससे पूर्व भी लोक निर्माण विभाग की ओर से दो बार ई टेंडर प्रक्रिया के जरिये टेंडर आमंत्रित किए थे, लेकिन दोनों बार किसी भी ठेकेदार ने ई. टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया था। इस कारण आईटीआई के भवन निर्माण के लिए दोबारा से ई टेंडर आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

जानकरी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने आईटीआई स्वारघाट के भवन का निर्माण करने के लिए 2 करोड़ 12 लाख 45 हजार 665 की धनराशि का ई टेंडर लगाया गया था। इसमें एक ठेकेदार को उक्त भवन के निर्माण का जिम्मा सौंपा जा रहा है।
आईटीआई स्वारघाट संस्थान को वर्ष 2007 से किराये के भवन में लोअर बाजार स्वारघाट कस्बे में सड़क किनारे दुकानों में चलाया जा रहा है। किराये की आईटीआई में कमरों के अभाव के चलते युवाओं के लिए मात्र दो ट्रेड चलाए जाने की क्षमता है।
विज्ञापन

आईटीआई स्वारघाट के भवन निर्माण के लिए पूर्व वीरभद्र सरकार ने ढ़ाई साल पहले आधारशिला रखी थी, लेकिन लंबे अरसे से भवन का निर्माण कार्य अटका हुआ था। आईटीआई संस्थान को किराये के भवन में चलाने की वजह से बच्चों को बुनियादी तकनीकी सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही थी। किराये के भवन में कमरों की कमी के चलते नए ट्रेड खोलने में भी अड़चन आड़े आ रही थी।
बता दें कि अगर आईटीआई स्वारघाट का अपना भवन तैयार हो जाता है तो उसमें विभिन्न ट्रेड खोले जाने की क्षमता रहेगी। आजकल किराये की आईटीआई में केवल मात्र दो ही ट्रेड इलेक्ट्रोमेकेनिक्स व सीविंग टेक्नोलॉजी ही चल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जब आईटीईआई स्वारघाट का नया भवन तैयार होगा तो उसमें करीब 7 ट्रेड एक साथ चलाने की क्षमता रहेगी। इसके साथ ही आईटीईआई के प्रशिक्षुओं को अपनी पसंद के ट्रेड का चयन करने की सुविधा भी मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग मंडल नंबर-2 बिलासपुर के अधिशासी अभियंता आत्मा राम कालिया से उक्त मामले पर बात की गई तो उन्होंने कहा है कि आईटीआई स्वारघाट के भवन निर्माण के लिए ठेकेदार को जल्द कार्य आवंटित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें