फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों को 1500 रुपये की पात्रता तय करने का अधिकार देना गलत : रामलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, भाजपा समर्थित पंचायत प्रधान अपने लाभ के लिए करेंगे काम
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने अपनी सरकार के निर्णय पर जताई असहमति
मुख्यमंत्री से अधिसूचना वापस लेने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को 1500 की पात्रता तय करने का अधिकार पंचायतों को सौंपने का निर्णय गलत है। इस कदम से योजना का राजनीतिकरण और भाजपाकरण होगा। इससे गरीब और पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगी।
रामलाल ठाकुर ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने चुनावी वादे में प्रदेश की पात्र महिलाओं को 1500 देने का वादा किया था। इसे मुख्यमंत्री ने लाहौल स्पीति में लागू किया। इसके बाद इस योजना को राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रभावशाली लोगों द्वारा लागू कराया। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में भाजपा के प्रतिनिधि हैं, वहां इस योजना का राजनीतिकरण होगा। भाजपा समर्थित पंचायत प्रधान इसे केवल राजनीतिक लाभ के लिए लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी आठ माह में होने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रधान इस योजना का दुरुपयोग करेंगे, ताकि चुनाव में अपने पक्ष में लाभ प्राप्त कर सकें। इससे वास्तविक और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने यह भी कहा कि इस योजना के तहत 1500 देने का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया था, न कि पंचायतों ने। इसलिए यह अधिकार पंचायतों को नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस अधिसूचना को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

मकान योजना में भी भाजपा का दुरुपयोग
पूर्व मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार के मकान निर्माण योजनाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक अपने लोगों को ही इन योजनाओं का लाभ दिलवाने में लगे हुए हैं। इन योजनाओं के तहत मकान किसे मिले, यह निर्णय विधायक लेते हैं, और यह प्रक्रिया भी गलत है। इस योजना का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। भाजपा विधायक केवल समर्थकों को ही इसका लाभ दिला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें