घुमारवीं के कोठी स्कूल में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग सत्र में बच्चों बातचीत करती काउंसलर। संवाद
-कोठी स्कूल में बच्चों के लिए आयोजित हुआ कॅरिअर काउंसलिंग सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में शीतल वर्मा कॅरिअर काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी। साथ ही सेल्फ डाउट, परीक्षा के दबाव से किस तरह बचना है के बारे में बताया। किशोरावस्था में बच्चों को नशे से किस तरह बचना या दूर रहना है और तनाव से कैसे बचना है इस बारे में भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपना दृष्टिकोण हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण होना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को बताया कि वह परीक्षा से बिलकुल न डरें। साथ ही उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए बच्चों को जानकारी दी। प्रधानाचार्य राकेश कुमार शामा ने शीतल वर्मा का आभार जताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि जो भी बातें इस सत्र में सीखी हैं उसको अपने जीवन में उतारें। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों में पवन कुमार संख्यान, मस्त राम धीमान, विजय कुमार, सुरजीत परमार, रेखा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।