फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम को शोभा नहीं देता गोबर की टोकरी उठाकर प्रदर्शन करना : रामलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले, यह उनके पूर्व पद, इस समय की विधायकी की शालीनता, गंभीरता और गरिमा का अपमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा के विधायक विधानसभा परिसर में गोबर की टोकरियां उठा कर नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रकार का प्रदर्शन किसी पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शोभा नहीं देता है। यह उनके पूर्व पद, इस समय की विधायकी की शालीनता, गंभीरता और गरिमा का अपमान है।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता जिस संस्कृति व कार्य-व्यवहार से प्रभावित हैं उसमें इस प्रकार की अशोभनीय नौटंकी किया जाना आम बात है। कहा कि केंद्र में भाजपा के बड़े-बड़े नेता इसी प्रकार संसद परिसर में उतारी गई नकल पर तो दुनिया भर का हो-हल्ला कर रहे हैं। भाजपा नेताओं को कांग्रेस पार्टी की गोबर खरीद की गारंटी याद दिलाने के लिए अपने हाथों में गोबर उठा कर अशोभनीय प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस कभी भी अपनी गारंटियों को नहीं भूली है, जबकि गारंटियां देकर भूल जाने की आदत कांग्रेस की नहीं बल्कि भाजपा की है। अगर भाजपा यह याद रखती तो केंद्र में लगभग 10 वर्ष का कार्यकाल बीत जाने पर अब तक महंगाई पर अंकुश, 20 करोड़ युवाओं को रोजगार, हर परिवार के खाते में 15 लाख और कुछ अरबपतियों द्वारा विदेशी बैंकों में जमा 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपये का धन देश में आ चुका होता। ठाकुर ने कहा कि इतना नाटक करने से तो अच्छा था कि भाजपा नेता गारंटी की वह प्रतिबद्धता दिखाते, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने कहीं भी यह कहा हो कि गोबर खरीद सहित सभी 10 गारंटियां एक वर्ष में ही पूरी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें