फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुरक्षा गार्ड के 100 पदों के लिए इंटरव्यू 13 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि निजी कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड के 100 पदों के लिए 13 जून को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में सुबह 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू होंगे। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं पास, मासिक मानदेय 16500 से लेकर 19500 होगा। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 इंच एवं वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए। बताया कि 21-37 आयु वर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 13 जून को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल eems.hp.nic.in पर पंजीकरण अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें