फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेज आंधी से आम की 40 प्रतिशत फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
-बागवानों को हुआ 30 से 35 लाख का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में बुधवार को आई तेज आंधी से 40 प्रतिशत आम की फसल को नुकसान हुआ है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आंधी के कारण बागवानों को करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले भर में बागवान आम की खेती करते हैं। इस बार जिले में आम की फसल अच्छी पैदावार हुई है। पेड़ों पर अच्छी मात्रा में आम लगे हुए थे। बुधवार शाम को जिले भर में बारिश के साथ तेज आंधी आने से पेड़ों से भारी मात्रा में आम टूटकर गिर गए। काफी देर तक यह आंधी चलती रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आम की फसल को जिले भर में 35 से 40 प्रतिशत नुकसान हुआ है। इससे 30 से 35 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। बता दें कि जिले में 3200 हेक्टेयर पर बागवान आम की खेती करते हैं। फसल की शुरुआत से अभी तक बागवानों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा था, लेकिन एकदम से आए तेज अंधड़ से बागवानों को बड़ा नुकसान हुआ है। इससे बागवान परेशान हुए हैं। उधर बागवानी अधिकारी डॉ. रमल अंगारिया ने बताया कि आंधी से आम की फसल को करीब 40 प्रतिशत नुकसान हुआ है। इससे करीब 30 से 35 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें