-प्रतियोगिता में 11 टीमों की 132 महिला खिलाड़ी ले रही हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में महिला वर्ग के अंतर मोरसिंघी हैंडबॉल कप 2023-24 का शुभारंभ मोरसिंघी पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर ने किया। अंतर मोरसिंघी हैंडबॉल कप में 11 महिला टीमें भाग ले रही हैं।
मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका व कोच स्नेहलता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर- 14, अंडर- 17 और अंडर 19 वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। इन 11 टीमों में 132 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। अंडर मोरसिंघी हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन चार मैच खेले गए। बताया कि पहला मैच मोरसिंघी मून व मोरसिंघी ज्यूपिटर के मध्य खेला गया। इसमें मोरसिंघी मून ने मोरसिंघी ज्यूपिटर को 23-20 से पराजित किया। दूसरा मैच मोरसिंघी रोज़ और मोरसिंघी लिल्ली के मध्य खेला गया। इस मैच में मोरसिंघी रोज़ ने मोरसिंघी लिल्ली को 14-12 से पराजित किया। तीसरा मैच मोरसिंघी मेरी गोल्ड और मोरसिंघी सन फ्लावर मध्य के खेला गया। इसमें मोरसिंघी मेरी गोल्ड ने मोरसिंघी सन फ्लावर को 12-10 से पराजित किया। चौथा मैच मोरसिंघी वीनस और मोरसिंघी स्टार के मध्य खेला गया। इसमें मोरसिंघी स्टार ने मोरसिंघी वीनस को 20-19 से पराजित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का बाकी मैच मंगलवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर मोरसिंघी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्या अनिता राव, एसएस चौहान, आईआर शर्मा, केआर रत्न के साथ अन्य मौजूद रहे।