- एनटीपीसी में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
वॉलीबाल का फाइनल मैच तपोवन और कोलडैम के बीच खेला गया। इसमें कोलडैम विजेता और तपोवन उपविजेता रहा। बैडमिंटन के मैच में कोलडैम विजेता और तपोवन उप विजेता रहा। क्रिकेट मैच में तपोवन विजेता और कोलडैम उप विजेता रहा। टेनिस मैच में तपोवन विजेता और कोलडैम उप विजेता रहा। इसके अलावा महिला टीम के बैडमिंटन मैच में रमम विजेता और कोलडैम उप विजेता रहा। टेबल टेनिस मैच में कोलडैम विजेता और तपोवन उप विजेता रहा। इस समापन समारोह में हाइड्रो मुख्यालय नोएडा स्थित कार्यालय से कार्यकारी निदेशक शंभू नाथ त्रिपाठी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने स्पोर्ट्स मीट के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। परियोजना प्रमुख राजेंद्र प्रसाद अहिरवार ने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।