फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बीमा दावे का निपटारा, नामित पिता को मिला दो लाख का चेक

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की पनौल शाखा में लाभार्थी को चेक प्रदान करते बैंक अधिकारी। स्रोत: बै
विज्ञापन
पीएमजेजेबीवाई से हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की पनौल शाखा ने किया दावा स्वीकृत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की पनौल शाखा ने मृतक अंकुश कुमारी के बीमा दावे का निपटारा किया। बैंक ने उनके नामित पिता रणजीत सिंह को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। शाखा प्रबंधक साहिल मिन्हास और बैंक स्टाफ ने रणजीत सिंह को चेक प्रदान किया। अंकुश कुमारी का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 19 फरवरी 2026 को नामांकन हुआ था। बीमा दावा स्वीकृत होने के बाद परिवार को दो लाख रुपये की राशि मिली। लाभार्थी परिवार ने दावा निपटाने के लिए बैंक प्रबंधन का आभार जताया।इस मौके पर शाखा प्रबंधक साहिल मिन्हास ने ग्राहकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में नामांकन करवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पीएमजेजेबीवाई का वार्षिक प्रीमियम 436 रुपये, जबकि पीएमएसबीवाई का वार्षिक प्रीमियम 20 रुपये है। उन्होंने कहा कि कम प्रीमियम में इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से परिवार को बीमा सुरक्षा मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें