फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंत्री ने भराड़ी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों से मिले, स्वास्थ्य कर्मियों को बरसात में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, दवाइयों, चिकित्सकीय सेवाओं की समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को भराड़ी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सीय सेवाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने स्टाफ के साथ बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बरसात में जलजनित रोगों की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। मंत्री ने निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों को केवल उबला हुआ पानी ही पीने को दिया जाए ताकि बीमारियों से बचाव हो सके। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कहा कि अस्पतालों में मुफ्त दवाइयों के साथ जरूरी टेस्ट और जांचें भी निशुल्क की जा रही हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक राहत मिल रही है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने को कहा। अस्पताल में साफ-सफाई को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार आने वाले समय में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें