एचपी शिवा परियोजना के तहत करोट में क्लस्टरों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी। स्रोत: उद्यान विभ
आय बढ़ाने और बागवानी को मजबूत करने पर जोर
फील्ड स्तर की व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचपी शिवा परियोजना के तहत जिले के विभिन्न क्लस्टरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक परियोजना निदेशक डॉ. रमल अंगारिया, मॉनिटरिंग एवं इवैल्यूएशन एक्सपर्ट एवं टीम लीडर डॉ. टीएन रेड्डी, एमआईएस एवं आईटी एक्सपर्ट दीपक मोहता और प्रोजेक्ट एसोसिएट विवेक ठाकुर ने कोटलू, करोट और टिहरी क्लस्टरों का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने परियोजना के प्रभाव का आकलन करने के लिए किसानों के साथ विस्तृत संवाद किया। किसानों से उनकी समस्याओं, उपलब्धियों और परियोजना से हो रहे लाभ के बारे में जानकारी हासिल की गई। इसके अलावा टीम ने सीएचआईएमए के कार्यों, रजिस्टरों, पौधरोपण गतिविधियों तथा अन्य फील्ड स्तर की व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया। टीम ने फील्ड स्टाफ के साथ बैठक कर परियोजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डॉ. रमल अंगारिया ने कहा कि एचपी शिवा परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और बागवानी क्षेत्र को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण और किसानों से सीधा संवाद जमीनी हकीकत को समझने में मदद करता है, जिससे योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की सक्रिय भागीदारी और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से परियोजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विभाग किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।