कुल्हाड़ीवाला के सैंट बीर्स स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते हुए महिला चिकित्सक, स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। कुल्हाड़ीवाला स्थित सेंट बिर्स स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर की डॉ. नेहा चौहान ने किया। उन्होंने एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव, एचपीवी वैक्सीन के महत्व तथा समय पर टीकाकरण के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं से अपील की कि वे टीकाकरण के प्रति जागरूक रहें और निर्धारित समय पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।