फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संजीव वर्मा को दिलाई रोटरी क्लब बद्दी के अध्यक्ष की शपथ

विज्ञापन
बद्दी के रोटरी क्लब के इंस्टोलेशन कार्यक्रम में भाग लेते हुए पदाधिकारी – स्रोत- क्लब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। रोटरी क्लब बद्दी ने रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए अपना पदग्रहण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर संजीव वर्मा को क्लब का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि एमपी गुप्ता ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संजीव वर्मा के साथ वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित निदेशक मंडल और पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने रोटरी क्लब बद्दी के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष संजीव वर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे क्लब के सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रकल्पों को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही युवा विकास और सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों को भी प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें