ऋषि मार्कंडेय पब्लिक स्कूल जुखाला में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित करते हुए। स्रोत:
भाषण में अदिति, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में समर रहा प्रथम
ऋषि मार्कंडेय पब्लिक स्कूल जुखाला में मनाया राष्ट्रीय डेंगू दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय डेंगू दिवस ऋषि मार्कंडेय पब्लिक स्कूल जुखाला में मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीरा देवी ने की।
इस अवसर पर भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में अदिति ने पहला, आकृति ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में समर ने पहला, रिद्धिमा ने दूसरा और नव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षक मस्तराम ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को डेंगू रोग के लक्षण, बचाव एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और डेंगू से बचाव के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना है। सभी बच्चों और स्टाफ को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर सीएचओ नीलम कुमारी, आशा वर्कर बलबीर कौर आदि उपस्थित रहे।