फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डोबा में दी टीकाकरण के महत्व की जानकारी

Fri, 17 Nov 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया विश्व टीकाकरण दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। उपमंडल सदर के आंगनबाड़ी केंद्र डोबा में विश्व टीकाकरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को टीकाकरण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक विजय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत में 11 जानलेवा बीमारियों के लिए टीकाकरण किया जाता है। यह टीकाकरण निशुल्क है। टीकाकरण बचपन में होने वाली कई जानलेवा बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावशाली एवं सुरक्षित तरीका है। टीकाकरण बच्चे की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाता है। साथ ही उन्हें विभिन्न तरह के संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। टीकाकरण के जरिये शरीर का सामना संक्रमण से कराया जाता है ताकि शरीर उसके प्रति प्रतिरक्षण क्षमता विकसित कर सके। टीकों में उस बैक्टीरिया, वायरस या टॉक्सिन का निष्क्रिय रूप होता है। संपूर्ण सुरक्षा के लिए अक्सर इन टीकों की कई बूस्टर खुराक लेने की जरूरत होती है। टीके का फायदा यह है कि संक्रमण के प्रति प्रतिरक्षित होने के लिए हमें पूरी तरह बीमार होने की जरूरत नहीं है। हल्का संक्रमण होने से भी टीकाकरण के जरिये हम उसके खिलाफ प्रतिरक्षित हो सकते हैं। इसी वजह से हम उस बीमारी के होने से पहले ही उसके प्रति सुरक्षित हो जाते हैं। बचपन में टीकाकरण करवाने से शिशु अपनी जिंदगी की शुरुआत से ही गंभीर बीमारियों से प्रतिरक्षित हो जाता है। कार्यक्रम में नौवीं और दसवीं की छात्राएं के साथ मासिक धर्म स्वच्छता और किशोरी स्वास्थ्य पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें